सांसद महंत ने शवगृह की स्वीकृति प्रदान करने एसईसीएल सीएमडी बिलासपुर को किया पत्र प्रेषित
चिरमिरी/ कोरिया (भरत मिश्रा)। क्षेत्र के समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता ने बीते दिनों कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को पत्र प्रेषित कर चिरमिरी एनसीपीएच हॉस्पिटल में शवगृह बनाये जाने हेतु मांग की थी। महंत ने उक्त मांग को अध्यक्ष सह प्रबध निदेशक बिलासपुर को पत्र अग्रेषित कर शवगृह का उन्नयन एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु इस संबंध में सी.एस. आर मद से आवश्यक राशि स्वीकृति प्रदान करने हेतु पत्र प्रेषित किया है। गुप्ता ने बताया कि लगभग 60-70 हजार की जनसंख्या वाली चिरमिरी शहर में शव गृह की कमी है इस संबंध में हल्दीबाडी चिरमिरी के कई प्रभुत्व नागरिकों द्वारा इस मांग के लिए मुझे अवगत कराया कि हल्दीबाडी में शवगृह की अत्याधिक अवश्यकता है ।
गुप्ता ने बताया कि आमजनों के उक्त माँग को मैंने कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने मेरी मांग को सीएमडी बिलासपुर को प्रेषित कर शवगृह बनाये जाने की मांग की है ।

