प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक क्वाड बैठक से पहले की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के नेताओं के साथ चल रहे हैं लेकिन खास बात ये है कि फोटो में मोदी सबसे आगे हैं और बाकी नेता उनके पीछे नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड मीटिंग में भाग लेने के लिए इन दिनों जापान दौरे हैं.
वहां अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर के कई देशों के नेता मौजूद हैं. इस दौरान पीएम मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के तमाम नेताओं से आगे मौजूद हैं और ऐसे लग रहा है कि सब नेता पीएम मोदी के पीछे चल रहे हैं. भाजपा के ज्यादातर नेता इस फोटो को शेयर करने में जुटे हैं.
Leading the world… a picture is worth a thousand words. pic.twitter.com/T4lJ8rFt1u
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 24, 2022
फोटो में प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ चल रहे हैं. उनके पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ऑस्ट्रेलिया के नव नियुक्त प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज हैं. फोटो पर लोगों की एक से बढ़कर एक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं.
भाजपा नेता जमकर शेयर कर रहे फोटो
On the frontline of global growth! @narendramodi #QuadSummit pic.twitter.com/9S8syp0CPz
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) May 24, 2022
फोटो को शेयर करते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने लिखा, ह्वविश्व की अगुवाई करते हुए. एक तस्वीर हजार शब्दों से बेहतर है.ह्ण.
विश्व गुरु भारत! pic.twitter.com/wRgyxwzYsu
— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 24, 2022
वहीं, केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने भी यही फोटो शेयर करते हुए लिखा, प्रधानसेवक- राह जानते हैं, उसी राह पर चलते हैं और वही राह दिखाते हैं.ह्ण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ह्यविश्व गुरु भारतह्ण.
Pradhan Sevak — knows the way , goes the way , shows the way 🙏 pic.twitter.com/QTpN8ODxhR
— Smriti Z Irani (@smritiirani) May 24, 2022
कभी राहुल गांधी के करीबी रहे भाजपा में शामिल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी फोटो पर कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फोटो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा,ह्णवैश्विक विकास की अग्रिम पंक्ति में!.

