दिल्ली

2024 चुनाव में कांग्रेस की बागडोर राहुल गांधी के हाथ न रहे, दिग्गज कांग्रेस नेताओं को मिला जिम्मा…

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। साथ ही 8 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी भी बनाई है।

कांग्रेस की पीएसी में सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनन्द शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

अगर 2024 चुनाव के लिए बनाए गए टास्क फोर्स के सदस्यों पर नजर डालें तो इसमें पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कनगोलु का नाम है।

सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर भारत जोड़ो यात्रा में कई बड़ें चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी, सलीम अहमद को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि चिंतन शिविर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठनात्मक बदलाव की बात कही थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *