कल पेट्रोल पर 9.50 रुपय और डीज़ल पर 7 रुपय इक्साइज के ज़रिए दाम कम कर दिया जिस से भाजपा के ख़ेमे में ख़ुशी का माहौल है । वही जनता को भी खूब राहत मिली है । इसी पे सभी भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी ।
जिसमें प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी , प्रदेशकार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे , चंद्रिका चन्द्राकर , महामंत्री नटवर ताम्रकार और भी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी ।
ऊषा टावरी जी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित मे ऐतिहासिक फैसला लिया है ।राकेश पांडेय जी ने कहा की साल 2020 से जब पूरे देश में कोरोना संक्रमण के कारण देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सी गई है एसे में देश की जनता को एक बड़ी सौगात दी है ।
महामंत्री नटवर ताम्रकार ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है उनकी विदेश नीति का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है । जिस से सभी ने उनका आभार व्यक्त किया है।
आपको बता दे कि पिछले कई सालों सेजहा पेट्रोल डीजल और गैस की बढ़ी हुई कीमत से आम जनता परेशान थी वही जनता के हक और उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए ,पेट्रोल में 9,,रुपए डीजल में 7,, रुपए वही घरेलू गैस में पूरे 200 रुपए कि छूट देकर जनता को बड़ी राहत दी है जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों सहित पूरे देश वासियों ने प्रधान मंत्री का आभार व्यक्त किया है ।

