स्पोर्ट्स वॉच

Bal Mithai: बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से PM मोदी ने किया मुलाकात, लक्ष्य सेन ने मोदी को यह खास चीज की भेंट, जानिए, नेपाल से क्या है इसका कनेक्शन

Share this

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि मैं देश की तरफ से पूरी टीम को बधाई देता हूं. एक दौर थाए जब हम इन टूर्नामेंटों में इतने पीछे थे कि यहां किसी को पता ही नहीं चलता था, भारत दशकों बाद प्रतियोगिता में अपना ध्वज फहराने में सफल रहा और यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है.

 

पीएम मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने पहले कभी इन टूर्नामेंटों पर ध्यान ही नहीं दिया थाए लेकिन थॉमस कप जीत के बाद देशवासियों ने टीम और बैडमिंटन के खेल पर गौर किया है, हां, हम यह कर सकते हैंण्ण्ण्, यह रवैया आज देश में नयी ताकत बन गया हैण. मैं विश्वास दिलाता हूं कि सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव मदद देगी.

 

मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि प्रधानमंत्री खिलाड़ियों और खेल का अनुसरण करते हैं और खिलाड़ियों से जुड़ते हैंण् डेनमार्क के रहने वाले युगल कोच माथियास बो ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी रहा हूं और मैंने पदक भी जीते हैं लेकिन मेरे प्रधानमंत्री ने मुझे कभी मुलाकात के लिये नहीं बुलाया .

 

प्रधानमंत्री ने भारतीय चुनौती की अगुवाई करने के लिए 29 वर्षीय किदांबी श्रीकांत की सराहना कीण् इस पर श्रीकांत ने कहा कि खिलाड़ियों को यह कहते हुए गर्व होगा कि हमें अपने प्रधानमंत्री का समर्थन हासिल है. मैं गर्व से कह सकता हूं कि दुनिया का कोई भी खिलाड़ी इसको लेकर शेखी नहीं बघार सकता.

 

स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री को अल्मोड़ा की प्रसिद्ध ह्यबाल मिठाईह्ण उपहार में दी, सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अल्मोड़ा की बाल मिठाई के बारे में कहा था और मैं उसे लेकर गयाण् यह दिल छू लेने वाली बात है कि उन्हें खिलाड़ियों के बारे में छोटी-छोटी बातें याद रहती हैं. सेन ने प्रधानमंत्री से कहा कि जब भी आप हमसे मिलते हैंए हमसे बातचीत करते हैं तो हमें बहुत प्रेरणा मिलती है.

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में हरियाणा की रहने वाली महिला शटलर उन्नति हुड्डा भी शामिल थींण् प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि हरियाणा की धरती में ऐसा क्या है कि वहां से एक के बाद एक दिग्गज खिलाड़ी निकलते हैं, इस पर उन्नति ने कहा कि पहली बात दूध दही का खाना उन्नति ने पीएम से कहा कि जो बात मुझे प्रेरित करती हैए वह यह कि आप पदक विजेताओं और पदक नहीं जीत पाने वालों में भेदभाव नहीं करते हैं .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला उबेर कप टीम की खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *