राज्य की कांग्रेस सरकार के काले कानून के विरोध में जेल भरो आंदोलन जो की 16 मई को किया जाना है अगर राज्य सरकार अपने काले कानून को 15 मई तक वापस नहीं लेती है तो इसको लेकर आज 11 मई को जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग जिला प्रभारी पुरंदर मिश्रा जी के मार्गदर्शन में बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य रुप से सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे l
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी , श्री बाफना, श्री जागेश्वर साहू, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्री जय सिंह राजपूत, महामंत्री ने अपना अपना मार्गदर्शन दिया और कार्य योजना तय की मंच संचालन श्री नटवर् ताम्रकर, जी ने किया समापन श्री ललित चंद्राकर जी ने किया, बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अपना अपना कार्य भार दिया गया, सभी ने संकल्पित हो के अपना कर्तव्य समझते हुए कार्यों को पूर्ण करने की सहमति जताई , इस बैठक में उपाध्यक्ष श्री कांतिलाल जैन,श्री बसंत चंद्राकर, मंत्री श्री मनोज मिश्रा, विनोद अरोरा,राजा महोबिया, अजय वर्मा, शिव चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा , साजन जोसफ, संतोष कोसरे, व बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l

