प्रांतीय वॉच

सेमरकछार गोठान में जनपद स्तरीय माटी पूजन आयोजित

Share this
कमलेश लवहात्रे

बिलासपुर पाली/ विखं पाली के सेमरकछार गोठान में अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य शासन के मनशानुरूप माटी पूजन दिवस का जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में पाली तानाखार क्षेत्र विधायक  मोहित राम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग सदस्य व सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने आदि जनप्रतिनिधियों के साथ विधिवत माटी पूजन, ग्राम देवता का पूजन व धान बुवाई किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में  जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और गोमूत्र के उपयोग हेतु जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया और अपने मिट्टी की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जपं पाली अध्यक्ष दुलेश्वरी सिदार,सुरेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, एसडीएम श्रीमती ममता यादव,तहसीलदार ममता रात्रे ,सीईओ पाली वी. के. राठौर , वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्यामलाल मरावी, जनपद सदस्य चंद्रभान सिंह जगत, सरपंच,संतोष कुमार मरकाम , सहित जनप्रतिनिधि गण और नागरिक गण मौजूद रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *