प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

टायर में हवा भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, फटने से दो लोगों की मौत

Share this

रायपुर। सिलतरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जेसीबी (JCB) के टायर में हवा भरने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में वहां मौजूद दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतक कर्मचारियों का नाम राजपाल और प्रांजन बताया गया है।

वहीं हादसे का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि टायर के पास मौजूद दोनों कर्मचारी हवा में उछल गए। साथ ही उनके शरीर के कुछ टुकड़े भी आसपास बिखर गए। वहीं जेसीबी का टायर उछलकर दूर जाकर गिरा। इस मामले को लेकर सिलतरा चौकी प्रभारी राजेश जान पाल ने बताया कि सिलतरा क्षेत्र में घनकुन स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के गैरेज में राजपाल सिंह पिता और प्रांजन नामदेव काम करते हैं। दोनों दोपहर करीब 3:30 बजे जेसीबी के टायर में हवा भर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोर के धमाके के साथ टायर फट गया। इस हादसे में एक की मौके पर वहीं दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *