रायपुर वॉच

आज 4 हेलीकॉप्टरों से सरकार का धुआंधार दौरा, मुख्यमंत्री बघेल होंगे जनता से रूबरू

Share this

छत्तीसगढ़ में आज सरकार का धुआंधार दौरा होगा। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल के अलावा मंत्री रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव और कवासी लखमा भी हेलीकॉप्टर ( helicopter)से दौरे पर जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों के लिए भी हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए हैं। इसके लिए सरकार ने दो और हेलीकॉप्टरों ( helicopter) संख्‍या बढ़ा दी है। अब सीएम के अलावा ये मंत्री भी 4 हेलीकॉप्टरों से प्रदेश के दूरस्थ अंचल तक पहुंचेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel)प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहले ही दिन एक्शन में नजर आए। कुसमी पहुंचे बघेल से वहां की एक महिला शशिकला ने गरीबी रेखा (बीपीएल) सूची से नाम काटने की शिकातय की। इस पर उन्होंने तत्काल बलरामपुर कलेक्टर से बात की। उधर, मंत्रालय से नगर पंचायत कुसमी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एसके दुबे के निलंबन का आदेश जारी हो गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *