स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स वॉच

IPL 2022 Update: सौरभ दुबे की जगह सुशांत मिश्रा को सनराइजर्स हैदराबाद मे किया गया शामिल

Share this

मुंबई । सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टाटा आईपीएल 2022 के लिए सुशांत मिश्रा को साइन किया है। वह मध्यम तेज गेंदबाज सौरभ दुबे का स्थान लेंगे। चोटिल होने के कारण दुबे बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए। ।

 

सुशांत मिश्रा रांची के बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज है। वह अभी तक प्रथम श्रेणी में चार मैच खेल कर 13 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपये की कीमत पर SRH में शामिल होंगे। अपने चयन के बाद सुशांत मिश्रा अपनी अकादमी पर पहुंचे जहां उन

के साथी खिलाडियों ने उनका स्वागत किया।

 

हैदराबाद की फ्रेंचाइजी के खेमें में यह पहली चोट नहीं है क्योंकि इस सीजन में वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल हुए हैं। उनके हाथ में लगी चोट के कारण उन्हें 3 मैचों में बाहर बैठना पड़ा था। सुंदर दो हफ्ते बाद वापसी में वापसी करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगले मैच में उसी हाथ पर फिर से चोट लगी थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *