Crime News : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)के रायपुर (Raipur)से एक हैरान करने वाली खबर आई है। रायपुर के एक व्यक्ति को उसकी तीसरी पत्नी (third wife)ने मार डाला। आरोपी महिला मृतक (deceased)की तीसरी पत्नी है। वह चौथी से प्यार करता था और उससे शादी करने वाला था, इससे खफा (angry)होकर पत्नी ने उसे मार डाला।
शरीर पर थे चोंट के निशान
यह घटना रायपुर के उरला थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोरा बस्ती एकता चौक के पास उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत पड़ा है। जांच में पता चला कि मृतक के शरीर पर चोंट के निशान हैं। इस पर पुलिस ने मकान मालिक व अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि उमेश धुर्वे पिता चैन सिंह धुर्वे उम्र 30 साल, मूल निवासी डिंडौरी मप्र, पत्नी इंग्लेश्वरी के साथ किराये के मकान में रहता था। दोनों में अक्सर विवाद होता था।