प्रांतीय वॉच

जिला कांग्रेस कमेटी सचिव गिरफ्तार, महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पति को जान से मारने की धमकी

Share this

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव के जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास गजभिये को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ उसके ही मोहल्ले की विवाहित महिला ने शिकायत की थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिखली चौकी क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिखली इलाके में ही रहने वाली महिला ने इस मामले को लेकर शुक्रवार को शिकायत की थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये ने उससे रेप किया गया है। उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में कुछ बताओगे को तुमको पीटा भी जाएगा। जिसके चलते वह परेशान है और अब उसने शिकायत की है।

मामले में चल रही जांच

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज कर करने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस केस में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

पार्टी में जिम्मेदारी का पद

विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। विकास वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का का सचिव भी है। साध ही शहर के दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है। ये समिति कॉलेज के विकास के लिए काम करती है। इस केस में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह का कहना है कि शुक्रवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *