रायपुर वॉच

बदली हवा की दिशा, अब बढ़ेगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Share this

राजधानी समेत प्रदेश भर में गर्मी ने अपना अहसास कराना शुरू कर दिया है। दो दिन तक जिस गति से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी उससे लगा कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा लेकिन अब मौसम की दिशा दक्षिणी हो जाने से राहत की खबर है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होगा। दक्षिण छत्तीसगढ़( chattisgarh ) में न्यूनतम तापमान कम रहेगा। वहीं अभी हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। नमीयुक्त हवा होने के कारण न्यूनतम तापमान तो बढ़ता है पर अधिकतम तापमान जस का तस ही रहता है।

प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल ( weather )

आज रायपुर के अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रायपुर में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस ( celsius)के आसपास ही रहेगा। रविवार को प्रदेश( state) का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश के बस्तर संभाग में उल्लेखनीय और अन्य संभागों में कोई खास परिवर्तन नहीं हुए हैं।

रायपुर( raipur) में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस ( celsius)

रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजनांदगांव में सबसे अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर( balrampur) में 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *