नारायणपुर (नरसिंह मंडावी) : जागृति स्वयं समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी जयंती के मौके पर जागरूकता अभियान चलाकर ग्राम भाटपाल में मुख्य मार्ग , गांव में स्थित हैंडपंप व अन्य स्थानों की साफ सफाई कर। गांव के निशक्त और वृद्ध जनों को मास्क एवं कंबल का वितरण किया गया। जागृति स्वयं समाज सेवी संस्था नारायणपुर के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार कुलदीप ने बताया कि जिले में पिछले कुछ महीनों से ग्रामीण क्षेत्रों के दूरस्थ अंचल में लगातार निस्वार्थ भाव से संस्था के सदस्य कार्य कर रहे है। जिसमें विशेष कर बुजुर्गों को हमेशा से सम्मान देने का कार्य कर रही है । साथ ही संस्था की रीति नीति के अनुसार शासन की हर प्रकार की योजनाओं को क्षेत्र के लोगों को बताकर जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।इस अवसर पर जिला नारायणपुर के जागृति स्वयं समाज सेवी संस्था के उपाध्यक्ष कु.मंजू यादव एवं भाटपाल समिति के अध्यक्ष देवसिंह सलाम, चैतराम पोयाम, गंगा पोटाई, श्यामलाल पोटाई के अलावा सभी सदस्य व ग्रामीण शामिल थे।
जागृति स्वयं समाज सेवी संस्था ने गांधी जयंती पर वृद्धजनों में मास्क व कम्बल किया वितरण

