नई दिल्ली/रायपुर। बीसीसीआई ने चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का सालाना अनुबंध में ग्रेड घटा दिया है। बीसीसीआई ने बुधवार को सालाना अनुबंध की नई सूची जारी की। पुजारा, रहाणे और हार्दिक पहले सालाना अनुबंध में ग्रेड-ए में जबकि साहा ग्रेड-बी में शामिल थे। लेकिन बुधवार को जारी नए अनुबंध में पुजारा और रहाणे को ग्रेड-बी में डाल दिया गया है। वहीं, हार्दिक और साहा को ग्रेड-सी में रखा गया है।

