संतोष ठाकुर/ तखतपुर । अब वार्ड नंबर 1 के निवासियों को रात में आने जाने में दिक्कत नहीं होगी।इसके लिए युवा नेता सोनू क्षत्री द्वारा स्ट्रीट लगाया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र तखतपुर में एक वार्ड ऐसा है। जहा मुहल्ले में स्ट्रीट लाईट तो लगी है। किन्तु नही के बराबर। जिससे वहां के रहवासियों को रात में आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा बुजुर्गों, बच्चे और महिलाओं को परेशानी होती है। और यह तखतपुर नगर पालिका के एक नंबर वार्ड में हो रहा है।इस वार्ड में यह समस्या काफी दिनों से ज्यों का त्यों बनी हुई है।कई बार इस वार्ड के लोग अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दिए।परन्तु कोई हल नहीं निकला। इस समस्या को देखते हुए वार्ड के युवा नेता सोनू क्षत्री उर्फ चन्द्रकान्त क्षत्री ने अपनी स्वयं की राशि से मुहल्ले के खंभों पर तकरीबन 40 से 50 स्ट्रीट लाईट लगाया जा रहा है। ताकि वहां के रहवासियों को अब अंधेरा से निजात मिल सकें, और लोगों को आने जाने में कोई प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े।वार्डवासी सोनू के इस कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं ।
रौशन हुआ वार्ड…अब वार्ड नंबर 1 के निवासियों को रात में आने जाने में दिक्कत नहीं होगी

