देश दुनिया वॉच

चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, प्रियंका के बाद एक और पोस्टर गर्ल बीजेपी में हुई शामिल

Share this

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी के लिए एक ओर बुरी खबर सामने आई है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका देते हुए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह बीजेपी में शामिल हो गई हैं। वंदना (Vandana Singh) ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मामलों में ‘आलाकमान की न के बराबर भागीदारी’ के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल उन्हें अवसर दे रही है जो हाल ही में शामिल हुए हैं। मैंने छह साल कांग्रेस के लिए काम किया है। मैं महिला विंग की उपाध्यक्ष थी। लेकिन हमें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से बात करने का मौका नहीं मिलता है। हम बोल नहीं सकते।

vandana singh

आपको बता दें, इससे पहले कांग्रेस के प्रचार अभियान की एक और पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के टिकट बंटवारे में धांधली की गई।

priyanka poster girl

ध्यान हो, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले लखनऊ में घोषणा की थी कि पार्टी उत्तर प्रदेश चुनावों में महिला उम्मीदवारों (यानी 160 उम्मीदवारों) को 40 प्रतिशत टिकट देगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *