
लोरमी ब्यूरो (धनंजय दुबे ) | राजपूत युवा मोर्चा परिक्षेत्र लोरमी के तत्वाधान में महात्मा गांधीजी की पुण्य तिथि पर निःशुल्क एलोपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री महाराणा प्रताप धर्मशाला (राजपूत भवन) लोरमी में किया गया.इस अवसर शिविर का शुभारंभ श्री नरेश सिंह राजपूत जी द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा दीप प्रज्वलित कर किया गया. जिसमे डॉ कमल सिंह राजपूत Mbbs /जनरल फिजिशियन मुंगेली जिला चिकित्सालय कोविद प्रभारी एवम वर्तमान जिला चिकित्सालय जांजगीर डॉ देवेश सिंह राजपूत mbbs एवम विकास खंड लोरमी कोविड प्रभारी, डॉ मनोज कुमार साहू mbbs एवम जनरल फिजिशियन , डॉ हिमानी साहू डेंटल स्पेशलिस्ट के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ.साथ ही ब्लड ग्रुप, बी पी सुगर और अन्य प्रकार के जांच हेतु सिंह पैथोलेब के संचालक अभिजीत ठाकुर द्वारा निःशुल्क सेवा प्रदान किया गया |

कोरोना नियमो का पालन करते हुए सर दर्द दाद रोग धातु रोग दंत रोग नसों में दर्द सर्दी खांसी मलेरिया लाभ के साथ सलाह एवम मार्गदर्शन ले सकते है.डाँ कमल सिंह द्वारा निशुल्क दवाइयां और फ़ल फ़ूल मरीजो को भेंट करने के लिए व्यवस्था किया गया |
