प्रांतीय वॉच

फिर आया मौसम ‘बेमौसम’ बारिश का, आज शाम से करवट लेगा मौसम, 24 तक बारिश की संभावना

Share this

छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसके कारण प्रदेश में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। वहीं 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। इसके बाद प्रदेश में बादल छाने और वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *