रायपुर वॉच

2500 रुपए में धान खरीदी प्रदेश में बनी शोषण का हथियार: बृजमोहन अग्रवाल

Share this

रायपुर: भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में 2500 रुपए में धान खरीदी शोषण का हथियार बन गई है। कांग्रेस सरकार ने उसके बदले में किसानों को खेती-किसानी की सामग्रियों में मिलने वाली हजारों करोड़ की सब्सीडी खत्म कर दी है। इस सरकार को किसान की बात करने का भी हक नहीं है। पूरे प्रदेश का विकास कार्य अवरुद्ध हो गए है। राज्य को कंगाल बदहाल बना दिया गया है। बृजमोहन अग्रवाल आज पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को 2500 रुपए दे कर सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उनको पंप का कनेक्शन नही मिल रहा है। उनको खाद नहीं मिल रही है। खाद की सब्सीडी नहीं मिल रही है। बीज नहीं मिल रहे हैं, बीज की सब्सीडी नहीं मिल रही है। इसी प्रकार स्प्रिंकलर और अन्य किसानी के सामान पर सब्सीडी नहीं मिल रही है। केन्द्र सरकार की हार्डीकल्चर की फल-फूल की योजनाओं का 212 करोड़ सैंक्शन हुआ है लेकिन 12 करोड़ भी खर्च नहीं किया गया है। किसानों को 1500 करोड़ दे कर किसानों का 15,000 करोड़ का नुकसान यह सरकार कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *