BREAKING CG NEWS

Trainee IPS पर 1 करोड़ रिश्वत का आरोप, ASI-आरक्षक लाइन अटैच

Share this

: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में ट्रेनी आईपीएस और अंबिकापुर सीएसपी राहुल बंसल पर एक साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोपों ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में CBI की विशेष अदालत में परिवाद दायर होने के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। वहीं वायरल ऑडियो प्रकरण में ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

हरियाणा निवासी आकाश कुमार ने आरोप लगाया है कि साइबर ठगी मामले की जांच के दौरान उन पर दबाव बनाकर 1 करोड़ रुपये रिश्वत ली गई। शिकायत में दावा किया गया है कि यह रकम हवाला के जरिए पहुंचाई गई और इसमें साइबर सेल के ASI प्रवीण कुमार राठौर तथा कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा ने कथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका निभाई।

शिकायतकर्ता ने पहले CBI से शिकायत की थी। FIR दर्ज नहीं होने पर उन्होंने CBI स्पेशल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट में दायर परिवाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7A तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायत के साथ शपथ-पत्र, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की गई हैं।

 

वायरल ऑडियो के बाद ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच

मामले से जुड़े कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा को लाइन अटैच कर दिया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक ट्रेनी IPS राहुल बंसल के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य सामने नहीं आया है।

 

IG बोले- राहुल बंसल के खिलाफ कोई सबूत नहीं

आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि साइबर ठगी के मामले की जांच CSP राहुल बंसल के नेतृत्व में की जा रही थी। आरोपी पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने अपना जवाब CBI को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ रुपये के कथित लेनदेन के समर्थन में शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं कराया गया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *