देश दुनिया वॉच

JP Nadda Health Update: जेपी नड्डा की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराया गया भर्ती

Share this

JP Nadda Health Update: JP Nadda’s health deteriorates, admitted to AIIMS.

JP Nadda Health Update: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है. अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 13 अगस्त की शाम असहजता महसूस होने पर उनकी चिकित्सकीय जांच की गई.

इस दौरान कोरोनरी एंजियोग्राफी सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षण किए गए. डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी स्थिति को स्थिर बताया है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है. नड्डा की तबीयत को लेकर समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता जताई जा रही है, वहीं AIIMS ने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Read more:– BREAKING : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से दिया इस्तीफा…जानें क्या है वजह

AIIMS ने जारी किया स्वास्थ्य बुलेटिन

AIIMS नई दिल्ली की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को असहजता की शिकायत के बाद अस्पताल में जांच के लिए लाया गया था. डॉक्टरों ने उनकी विस्तृत चिकित्सकीय जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल रही. अस्पताल के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *