रायपुर वॉच

क्या आप भी है WHATSAPP एडमिन, तो इन बातों का रखे ध्यान…वरना आपको भी हो सकती है जेल

Share this

रायपुर। टेक्नोलॉजी अपडेट; व्हाट्सप्प में आये दिन नए नए फीचर आ रहे है। जो हमे कुछ कुछ फायदे और नुक्सान भी पंहुचा सकते है। ऐसे ही एक और नाये खुलासे से पता चला है की व्हाट्सप्प से भी हमे नुक्सान हुआ है और हो भी सकता है। WhatsApp admin वॉट्सऐप ग्रुप से सभी लोग वाकिफ होंगे। साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप बनाने और ग्रुप में लोगों को जोड़ने वाले ग्रुप एडमिन के बारे में भी जानते हैं।

ग्रुप एडमिन के पास कुछ एक्स्ट्रा अधिकार होते हैं। इन एक्स्ट्रा अधिकार के साथ ग्रुप एडमिन की कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारियां भी होती है। ऐसे में अगर किसी ग्रुप पर कोई गैरकानूनी काम किया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी ग्रुप एडमिन पर भी तय होती है। ग्रुप एडमिन को मालूम होना चाहिए कि ग्रुप में कैसा कंटेंट शेयर किया जा रहा है। साथ ही ग्रुप पर किस कंटेंट को शेयर किया जाना चाहिए। वरना आपको ग्रुप एडमिन को जेल तक जाना पड़ सकता है।

देश-विरोधी कंटेंट ना करें शेयर

व्हाट्सएप ग्रुप पर देश-विरोधी कंटेंट ना शेयर करें। ऐसा करने पर कंटेंट शेयर करने वाले के साथ ग्रुप एडमिन की गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही ऐसे मामले में जेल भी हो सकती है। ऐसे एक मामले में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ना शेयर करें पर्सनल इमेज और वीडियो

वॉट्सऐप पर बिनी किसी की इजाजत के उसकी पर्सनल फोटो और वीडियो शेयर करना अपराध के दायरे में आता है। ऐसा करने पर फोटो वीडियो शेयर करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

हिंसा भड़काना

वॉट्सऐप पर किसी भी धर्म का अपमान करने के वीडियो और फोटो करने और हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। और जेल जाना पड़ सकता है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *