प्रांतीय वॉच

प्रमोद दुबे को लखीमपुर-खीरी जिले के मोहम्मदी विधानसभा का मिला प्रभार

Share this

रायपुर। उत्तरप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव  दिनेश कुमार सिंह ने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि यूपी  विधानसभा चुनाव के मुख्य आव्जर्वर व छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा पर रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे को लखीमपुर-खीरी जिला के मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। लखीमपुर पहुंचकर उन्हे निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभालने कहा गया है। इसकी जानकारी प्रहलाद पटेल,अध्यक्ष लखीमपुर-खीरी जिला कांग्रेस कमेटी व सिद्धार्थ त्रिवेदी,अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी को भी संंगठन की ओर से भेज दिया गया है।  दुबे को विधानसभा  क्षेत्र के पर्यवेक्षक व प्रत्याशी के साथ तालमेल करते हुए तत्काल काम शुरू करने कहा गया है। विदित हो कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रमोद दुबे यूपी के कुछ लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *