मैनपुर : आज 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा मंडल मैनपुर के कार्यकर्ताओ द्वारा अपने अपने घरो मे उनके जीवन आदर्शो को याद कर मनाई गई। भाजपा जिला गरियाबंद के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि क्कोरोना संक्रमण के चलते संगठन के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती कार्यकर्ताओं को अपने घरों में ही मनाने की अपील की गई थी जिसका पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में ही रहकर अपने परिवार के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई । श्री शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय राजनीतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ गंभीर विचारक भी थे उन्होंने सम्राट चंद्रगुप्त एवं जगतगुरु शंकराचार्य नामक पुस्तक लिखी तथा मासिक पत्रिका राष्ट्रधर्म एवं साप्ताहिक पांचजन्य का संपादन भी किया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा कि हमारी संस्कृति समाज व सृष्टि का ही नहीं अपितु मानव मन के बुद्धि आत्मा और शरीर का समुच्चय है उनके इसी विचार व दर्शन को एकात्म मानववाद का नाम दिया गया पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए सिद्धान्तों मार्गो पर चलकर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल है व आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर उनन्ति के शिखर पर है। हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता आज पंडित उपाध्यय जी के जयंती पर संकल्प लेते है कि उनके बताए मार्गो पर चलकर संगठन को और मजबूत करते हुए देश हित मे अपना योगदान देते रहेंगे । भाजपा मंडल मैनपुर के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में ही पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनायी भाजपा जिला के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, महामंत्री मनोहर बघेल, दिलीप साहू, राम स्वरूप साहू, घनश्याम मरकाम, रूपेश साहू, तुलसी राठौर, दीपक शर्मा, महेश कश्यप, महेंद्र सोनी, विजय बहादुर सिंह, देवन नेताम, नैन सिंह नेताम, राकेश दुबे सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने आपने घरों में ही पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाई ।
फोटो:- भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा घरो मे मनाई गई दीनदयाल जी की जयंती।
टीप:- कृपया इस समाचार को आज ही लेवें। 25.09.2020
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने घरो मे पंडित दीनदयाल की मनाई जयंती

