BREAKING CG NEWS

Ashwini Vaishnaw CG Visit: 12 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे रेल मंत्री!

Share this

Ashwini Vaishnaw CG Visit: Railway Minister to come to Chhattisgarh on October 12!

रायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर दौरे में बदलाव किया गया है। अब वे 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। पहले रेल मंत्री के 9 अक्टूबर को रायपुर आने का कार्यक्रम था। अपने दौरे के दौरान वे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

तैयारियों में जुटा रेलवे प्रशासन

रेल मंत्री के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हर दिन परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर आयोजन स्थल तक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों की टीम लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की कमी न रहे।

RPF स्थापना दिवस को यादगार बनाने की तैयारी

रेल मंत्री के दौरे के दौरान उन्हें RPF जवानों की परेड और रिहर्सल का निरीक्षण करना है। ऐसे में रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *