देश दुनिया वॉच

कृषि बिल के खिलाफ किसानों का भारत बंद, राहुल-प्रियंका का केंद्र सरकार पर निशाना

Share this

नई दिल्ली : किसानों को लेकर मोदी सरकार द्वारा लाए गए बिल पर संग्राम जारी है. भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम करने का एलान किया है. इसमें 31 संगठन शामिल हो रहे हैं. किसान संगठनों को कांग्रेस, क्रछ्वष्ठ, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, ्र्रक्क, ञ्जरूष्ट समेत कई पार्टियों का साथ भी मिला है. इससे पहले पंजाब में तीन दिवसीय रेल रोको अभियान की गुरुवार से शुरुआत हो गई है. किसान रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं और बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

अमरिंदर बोले- सरकार का फैसला गलत कदम
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसान हमारे समाज की रीढ़ हैं और हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल गलत दिशा में एक कदम है. यह समय सच्चाई के साथ खड़े होने का है.

प्रियंका बोलीं- न दाम मिलेगा, न सम्मान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि किसानों से रूस्क्क छीन ली जाएगी. उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा. न दाम मिलेगा, न सम्मान. किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा. भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है. हम ये अन्याय नहीं होने देंगे.

तेजस्वी ने निकाली ट्रैक्टर रैली
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कृषि बिल के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली है. इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने हमारे ‘अन्नदात’ को ‘निधि दात’ के माध्यम से कठपुतली बना दिया है. कृषि बिल किसान विरोधी है. सरकार ने कहा था कि वे 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करेंगे, लेकिन ये बिल उन्हें और गरीब बना देगा. कृषि क्षेत्र का कॉर्पोरेटकरण किया गया है.

दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी
दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. दरअसल, कृषि बिल के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है. इसके बाद दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

किसानों के समर्थन में दुकानदारों ने बंद की दुकान
कृषि बिल के खिलाफ सड़क पर उतरे किसानों को स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है. पंजाब के संगरूर के बाजार बंद हैं. दुकानदारों का कहना है कि हमने दुकानें खुद अपनी मर्जी से बंद की है, क्योंकि अगर किसान नहीं बचेगा तो हमारे पास कौन आएगा. हम भी मर जाएंगे इसलिए हम किसानों का सहयोग दे रहे हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि पंजाब बंद बुलाने पर इतने बड़े स्तर पर खुद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद की हो, वरना दिन के समय प्रदर्शनकारी बाजार में जाकर दुकानें बंद करवाते हैं.

बिहार के कैमूर में जन अधिकार पार्टी का प्रदर्शन
बिहार के कैमूर में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. कार्यकर्ताओं ने भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम किया. आरपीएफ और जीआरपी के समझाने के बाद कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक छोड़ फिर एनएच-2 पर पहुंचे और जाम लगा दिया. कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए कार्यकर्ता भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

मोदी ने शेयर किया नरेंद्र तोमर का इंटरव्यू
किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का एक वीडियो शेयर किया है. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए, इसके बाद भी हाल ही में संसद में पारित कृषि विधेयक उनके लिए क्यों जरूरी हो गए थे. इस बारे में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने विस्तार से बताया है. इसे हर किसी को जरूर देखना और सुनना चाहिए.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *