रायपुर वॉच

सड़क हादसा: रोड साइड खड़े ट्रक में घुसी कार, रायपुर के 3 डॉक्टर घायल, एक की हालत गंभीर

Share this

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार तड़के सड़क हादसे में 3 डॉक्टर घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर के चलते हुआ है। हादसे में घायल तीनों डॉक्टर बालाजी अस्पताल में पदस्थ हैं। ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के बड़े प्राइवेट अस्पताल में शामिल बालाजी में पदस्थ डॉक्टर मनीष चौरसिया, डॉक्टर प्रांजल शर्मा और डॉक्टर पराग झा हादसे में घायल हुए हैं। इनमें मनीष चौरसिया की हालत गंभीर है। डॉक्टर मनीष न्यूरो सर्जन हैं। सभी को बालाजी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सेमरिया रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में डॉक्टरों की होंडा सिटी कार पीछे की ओर से घुस गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *