देश दुनिया वॉच

खुशखबरी: धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना! रिकाॅर्ड लेवल से आज 4 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा गोल्ड, देखें रेट्स

Share this

नई दिल्ली : धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज बुधवार को मल्टी काॅमोडिटी (MCX) पर सोने की कीमत (Gold rate) में 0.10 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद सोना 47, 765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, चांदी की कीमतों (Silver price today) में तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर चांदी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 65050 रुपये पर ट्रेड कर रही है. अगर पिछले साल अक्टूबर 2020 के हिसाब से देखा जाय तो वर्तमान में सोना अब भी 4 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है. पिछले साल आज के दिन MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 51,079 रुपये पर थी आज सोना 47, 765 रुपये पर बिक रहा है. ऐसे में अब भी रिकाॅर्ड लेवल से 3,314 रुपये सस्ता बिक रहा है.

सोने के भाव पहुंचेगा 50,000 पर
गोल्‍ड की मौजूदा कीमतों को देखते हुए निवेशकों के बड़े धड़े और ज्वैलरी खरीदने वालों के सामने ये सवाल है कि अभी सोने में निवेश करना चाहिए या थमना चाहिए. अगर विशेषज्ञों की मानें तो पिछले कुछ समय से सोने के भाव में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है. अगर सोने में खरीदारी को लेकर ऐसी ही मजबूत धारणा बनी रही तो दीवाली तक गोल्‍ड का भाव 50,000 रुपये के स्‍तर तक पहुंच सकता है. दूसरे शब्‍दों में कहें तो मौजूदा भाव पर खरीदारी करें तो हर 10 ग्राम पर 2,500 रुपये से ज्‍यादा की कमाई की जा सकती है.

गोल्‍ड की कीमतों में क्‍यों आएगी तेजी?
सोने की कीमतों में हालिया दिनों में डॉलर में आई कमजोरी के कारण बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा त्‍योहारी सीजन में आम उपभोक्‍ताओं की ओर से बढ़ी मांग का असर भी सोने की कीमतों पर नजर आ रहा है. भारत में कोरोना महामारी के बाद एकबार फिर सोने का आयात बढ़ा है. वहीं, सोने के हाजिर बाजार में भी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. साथ ही सोने को वैश्विक रुझान का भी फायदा मिल रहा है. वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्‍ड का यील्ड बढ़ने से भी सोने के दाम को समर्थन मिल रहा है. यही नहीं, कच्‍चे तेल के भाव में तेजी से भी गोल्‍ड को सपोर्ट मिल रहा है.

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट

आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *