प्रांतीय वॉच

बहुचर्चित लेखिका श्रीमती तुलसी देवी तिवारी को साहित्य वाचस्पति सम्मानोंपाधि से किया अलंकृत

Share this

कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : दिल्ली क्राइम प्रेस और भारतीय रास्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह मे देश की बहुचर्चित लेखिका श्रीमती तुलसी देवी तिवारी को उनकी दीर्घ कालीन हिन्दी सेवाओं और भाषाई मेलजोल बढ़ाने; लेखन की दिशा मे अर्जित विशिस्ट उपलब्धियो के लिए अकादमी ने उनको साहित्य वाचस्पति सम्मानोंपाधि से अलंकृत किया है । साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी परियावा प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी ने यहा आकर उन्हे उनका सम्मान प्रत्र प्रदान प्रदान किया। शिरी अशोक वर्मा डिस्ट्रिक कमांडेंट सुपरिन्टेंडेंट पुलिस एव भारतीय रास्ट्रीय पत्रकार महासंघ के रास्ट्रीय संयोजक शिरी भगवान प्रसाद उपाध्याय ने उन्हे सम्मान पत्र भेट किया ।

अपनी बत्तीस पुस्तकों के साथ साहित्य जगत में महत्त्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराने वाली श्रीमती तिवारी को 1. छत्तीसगढ़ी राजभाषा सम्मान, 2. न्यू ऋतम्भरा कबीर सम्मान, 3. राज्यपाल शिक्षक सम्मान, 4. छत्तीसगढ़ रत्न-2013, 5. राष्ट्रपति पुरस्कार-2013 6. हिन्दी भाषा भूषण की मानद उपाधी नाथद्वारा राजस्थान 7. पत्रिका सम्मान,बिलासपुर पत्रिका समूह 8.महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, तारिका विचार मंच प्रयाग 9. हिन्दी सेवी सम्मान, सहित्यांजलि प्रभा, प्रयाग 10 साहित्य मर्मज्ञ सम्मान, राष्टीयª पत्रकार संध प्रयाग, 11 विशिष्ट हिन्दी सेवी सम्मान, संयुक्त पत्रकार संघ प्रयाग आदि के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *