प्रांतीय वॉच

शातिर मोटरसाइकिल चोर 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार आरोपी से मोटरसाइकिल बरामद

Share this

कमलेश रजक/अर्जुनी : पुलिस अधीक्षक चोरी नकब्जनी के विरुद्ध कार्रवाई करने प्राप्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सुहेला थाना प्रभारी ओ.पी.त्रिपाठी के नेतृत्व में 18 अक्टूबर को प्रार्थी बिसेसर मेहर पिता शिवप्रसाद मेहर उम्र 42 साल साकिन रावन थाना सुहेला द्वारा मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18 अक्टूबर को 7बजे प्रार्थी अपने मो.सा. काला रंग का स्पलेडर प्रो.नं सीजी 22 एसी 7060 से नाउ बहरा खार के खेत में काम करने गया था, मो.सा. को खेत के पास खडा कर खेत में काम कर रहा था। काम करके वापस 9 बजे आया तो वहां मो.सा. नही था, आसपास पता तलाश किया मो.सा. का पता नही चला तब प्रार्थी अपने मो.सा. सीजी 22 एसी 7060 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के दिनांक 18 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान हिरमी, मोहरा रोड में अकेल संदिग्ध् व्यक्ति को घुमते देखकर अपनी अभीरक्षा में लेकर मो.सा. चोरी की संदेह पर स्टाफ एवं गवाहन के समक्ष हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी सोनू ऊर्फ राजू दास मानिकपुरी पिता दीगम्बर दास मानिकपुरी उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं.12, गौरी नगर, राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर को सुबह 08-09 बजे के रावन सीमेंट फेक्ट़ी की ओर बने रेल्वे ट़ेक की तरफ खेत से खडी मो.सा. स्पलेडर प्रो. नं. सीजी 22 एसी 7060 कीमती 20000रू. को हेंडल लाक नही होने से चोरी करना बताया तथा मो.सा. को मोहरा नर्सरी में छीपाकर पैदल रिस्तेदारी में जाते समय पुलिस के हाथ पकडा जाना बताया तथा आरोपी सोनू ऊर्फ राजू दास मानिकपुरी को हमराह स्टाफ एवं गवाहन के समक्ष चोरी के मो.सा. को मोहरा नर्सरी से बरामद किया गया आरोपी सोनू ऊर्फ राजू दास मानिकपुरी को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओ.पी. त्रिपाठी प्रधान आरक्षक दिलीप टोप्पो आरक्षक रवि कंवर अश्वनी पैकरा पुन्जराम ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *