कमलेश लव्हात्रे/बिलासपुर : भाजपा युवा मोर्चा एवं भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पत्थलगांव घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए शांतिपूर्वक कैंडल मार्च निकाला गया जिसे पुलिस प्रशासन ने कोतवाली चौक में रोक दिया। पत्थलगाँव में हुई दर्दनाक घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य जल रहा है उड़ रहा है छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के वासियों से कोई सरोकार नहीं वह अपनी कुर्सी के लिए खेल खेल रहे l भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कांग्रेस सरकार से माँग करती है घटना में मृतक का मुआवज़ा बढ़ाकर एक करोड़ व घायलों को 25-25 लाख का मुआवज़ा दिया जाये l भूपेश बघेल सरकार डरती है पुलिस को आगे करती है, पत्थलगाँव में मुआवज़ा बढ़ाना होगा बढ़ाना होगाके नारे लगाते हुए भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन।
एक करोड़ मुआवजा की मांग को लेकर भाजपा ने कैंडल मार्च निकाला

