खेमराज/सिमगा: सिमगा थाना अन्तर्गत एक ग्राम की महिला दिनांक 16.10.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.10.2021 को रात्रि लगभग 09ः00 बजे प्रार्थीया अपने घर के कमरे में लेटी थी उसी समय गांव का टिकेश्वर मिरी दरवाजा को धक्का देकर कमरे में घुसकर प्रार्थीया के ओढ़े चादर को गलत नियत से खिचने लगा प्रार्थीया द्वारा चिल्लाने पर प्रार्थीया के हाथ, बांह, सीना को दबाने लगा। प्रार्थीया के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति बाड़ी की ओर से दौड़कर आने पर प्रार्थीया एवं उसके पति को धक्का देकर भाग गया। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 477/2021 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पिताम्बर पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी पुरूषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में सउनि मनोहर सिंह राजपूत के दौरान विवेचना प्रकरण के आरोपी टिकेश्वर मिरी उर्फ लल्ला पिता गिरधारी मिरी उम्र 23 वर्ष को पकड़कर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। जिसे आज दिनांक 18.10.2021 को धारा 354 456 के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
घर में सोई महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले को सिमगा पुलिस द्वारा जेल भेजा गया

