रायपुर वॉच

कवर्धा में फिर खूनी फसाद, दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर चलीं लाठियां

Share this

कवर्धा : ये कबीर की शांत नगरी कवर्धा है या कलंक का गढ़. कवर्धा में झंगडा विवाद की आग ठीक से बुझ भी नहीं पाई थी कि एक और मारपीट का वीडियो वायरल हो चला है। अब कवर्धा में ही फिर से धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नया खूनी फसाद हो गया है. दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठियां चल गईं. दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं. मामला कवर्धा के दामापुर पुलिस चौकी अंतर्गत कोयलारी गांव का है. धार्मिक जुलूस को कार से रौंदा : गांजा तस्करों ने दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पूरी स्पीड से चढ़ाई कार, 1 की मौत, 26 घायल… देखिये वीडियो मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दुर्गा विसर्जन के दौरान परिक्रमा को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई. कहासुनी ने बढ़कर हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठियां लेकर निकल पड़े. दोनों पक्षों के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे के ऊपर लाठियां भांजनी शुरू कर दी.  एक आदमी गालियाँ देते हुए लोगों को लाठी से मार-मारकर जान लेने की बात कह रहा है. पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *