प्रांतीय वॉच

देवभोग और उससे लगे उड़ीसा क्षेत्र का प्रसिद्ध दशहरा पर्व मुंगझर ग्राम मे आज सम्पन्न होगा

Share this

महेन्द सिंह/गरियाबंद /नवापारा राजिम : हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रो में प्राचीन काल से हमारे उत्सव और पर्व पारम्परिक ढंग से मनाये जाते है इसमें परम्परा का पूरा मान सम्मान आज की युवा पीढी करती हैे जिसमें हमारी आस्था और परम्परा जीवंत दिखाई देती है। ऐसा ही मनभावन परम्परा छ.ग. के अंतिम छोर में गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लाक जो की उड़ीसा से लगा हुआ है यहा के मुंगझर ग्राम में शरद नवरात्री से लेकर दशहरे के दो दिन बाद जो भी तिथि पड़ती है उस दिन तक यहा दशहरा पर्व परम्परागत ढंग से मनाया जाता है जिसमें पूरे अंचल केे देवी देवता अपने पारम्परिक पोशाक और धार्मिक परम्परा के साथ पहुचते है जिसमें देवी पूजन के साथ शाम को रावण वध का कार्यक्रम होता है और पूरी रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है जिसमें उड़ीसा के नामचीन कलाकार भाग लेते है उक्त कार्येक्रम वृहद रूप में होता है जिसमें बारे में दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष निलाम्बर कश्यप और गनपत लाल कश्यप शिक्षक ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे गांव के आपसी सहयोग से होता है कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष योगेश कश्यप , सचिव सहदेव प्रधान , उप सचिव पूरनचंद साडिल्य , कोषाध्यक्ष निलाम्बर पटेल, के साथ जय सिंह साडिल्य , वीरोमणी कश्यप , प्यारे लाल कश्यप , केशरी राम कश्यप, धर्नुजय कश्यप , अमृत लाल कश्यप , सहित कार्यकारणी के समस्त सदस्य एव ग्रामवासीयो का विशेष सहयोग रहता है।
ऽ दशहरा के दिन दिनांक 15 अक्टूबर ग्राम मुंगझरमें शरद नवरात्रि के आरंभ से लेकर लगभग 12 दिन तक वातावरण धर्मिक मय होे जाता है जिसमंे दुर्गा विसर्जन के दिन ग्रामवासीयो के साथ ग्राम की महिलाये े भी इस जूलूस मे शामिल होती है यह झांकी शिव मंदिर के प्रांगण में सभी लोग एकत्रित होकर धार्मिक भजन और बाजा गाजा के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुये निकालते है 15 अक्टुबर के कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती संजू कश्यप , महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती खीरमती साडिल्य , श्रीमती दुशीला साहू , श्रीमती सुषमा रतन साहू , सुश्री वंदना साहू , हेमबती वैष्णव , श्रीमती पार्वती पटेल , इसके साथ दशहरा समिति के अध्यक्ष निलाम्बर कश्यप, भीमाधर पटेल, केशरी राम कश्यप , रामाधीन कश्यप , रामेश्वर साहू , भोलेश्वर कश्यप , रजनीकांत कश्यप , रतन लाल साहू , टिकेन्द्र साहू , मोहित कश्यप , सहित समस्त ग्रामवासी आकर्षक झांकी के साक्षी बने।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *