महेन्द सिंह/नवापारा/राजिम/रायपुर : इंश्योरेंस के क्षेत्र में भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अग्रणी, जानी-मानी भारतीय जीवन बीमा निगम के रायपुर मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2020-21 में बीमा के क्षेत्र में एक शतक या उससे ज्यादा बीमा करने वालों का सम्मान दिनांक 8 10 2021 को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित आलीशान होटल ग्रैंड इंपीरियल में सम्मान समारोह रखा गया था। जिसमें गरियाबंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ तथा पूरे भारत में अपनी बीमा क्षेत्र का परचम लहराने वाले महासमुंद ब्रांच के सीनियर इंश्योरेंस एक्सपर्ट महेंद्र सिंह ठाकुर का सम्मान रायपुर इंश्योरेंस डिवीजन के एसडीएम श्री जेना, मार्केटिंग मैनेजर श्री शंभू सरकार, मैनेजर सेल्स जे बी सत्यनारायण और सैकड़ों इंश्योरेंस एडवाइजर की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। ज्ञातव्य है महेंद्र सिंह ठाकुर ने वर्ष 2020 के जुलाई माह में सबसे तेज 1 माह में 103 पॉलिसी करके महासमुंद ब्रांच सहित पूरे छत्त्तीसगढ़ में वर्ष 2020 का सबसे तेज रिकॉर्ड बनाते हुए तिहरे शतकवीर सहित इंश्योरेंस एक्सपोर्ट के विश्व लेवल के सबसे प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस सम्मेलन एमडीआरटी प्रतिवर्ष जिसका सम्मेलन संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाता है और सम्मेलन में विश्व भर के टॉपर इंश्योरेंस एक्सपर्ट भाग लेते हैं दुर्भाग्यवश कोरोना काल के कारण या सम्मेलन 2 वर्ष से रद्द हो रहा है।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने शतक वीर सम्मान को पॉलिसी धारकों को समर्पित किया-
रायपुर में 8 अक्टूबर को शतक वीर सम्मान को अपने सम्मान पॉलिसी धारक जो कि गरियाबंद जिला सहित इंडिया के कोने-कोने में है , समर्पित करते हुए सम्मान समारोह में गरिमामय मंच से कहा कि यह सम्मान lic द्वारा मेरा नहीं अपितु सम्मानित पॉलिसी धारको का है जिन्होंने उन पर विश्वास किया है और गरियाबंद जिले की सुदृढ़ देवभोग ,मैनपुर ,उड़ीसा के भवानीपटना क्षेत्र से लेकर मुंबई ,दिल्ली, मेरठ ,उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के अनेक जगहों में हैं । मैंने एल आई सी के शुक्ति पवित्र धर्म ग्रंथ भगवत गीता से लिया गया है -योगक्षेमं वहाम्यहम् अर्थात मैं तुम्हारी रक्षा का वचन देता हूं। इसे सच प्रतिशत अंगीकार करते हुए सतत तीन दशक में सक्रिय रहकर कार्यरत हूं यह भी मेरे शुभचिंतक पॉलिसी धारक एवं आम लोगों का आशीर्वाद है।
बधाई का लगा तांता-महेंद्र सिंह ठाकुर के सम्मानित होने पर गरियाबंद अंचल से लेकर देश के कोने-कोने से बधाई देने का तांता लग गया जिसमें अमितेश शुक्ल विधायक राजिम क्षेत्र एवं पूर्व पंचायत मंत्री, श्रीमती स्मृति ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद ,चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य श्याम नगर, रविंद्र सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश इंडस्ट्रीज रायपुर, अखिलेश सिंह रायपुर, विनय सिंह चीफ एग्जीक्यूटिव प्रोग्रामर माइक्रोसॉफ्ट मुंबई, रमेश सिंह ट्रांसपोर्टर अहमदनगर, डॉ प्रीति जाधव नागपुर ,डॉक्टर पायल सिंह चौहान अहमदाबाद, जितेंद्र सिंह अहमदाबाद ,विपुल सिंह सूरत राघवेंद्र सिंह शेखावत जयपुर ,अरुण सिंह गुड़गांव,सु श्री मेघना जोशी दिल्ली, श्रीमती शीला सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला संगठन लखनऊ ,डॉ बीडी प्रजापति सदस्य पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश शासन , दलजीत सिंह पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, योगेश बिहारी सिंह एडवोकेट प्रयागराज, श्रीमती कल्पना सिंह अधिवक्ता मैहर मध्य प्रदेश, डॉक्टर राजन सिंह रीवा मध्य प्रदेश, कमलेंद्र सिंह भदौरिया वेंकट नगर अनूपपुर मध्य प्रदेश, माधव सिंह ठाकुर सोहागपुर गरियाबंद, गणपत लाल कश्यप मूंगझर देवभोग, पी एल कश्यप मूंगझर देवभोग, अशोक कश्यप गिर सुल देवभोग, रितेश तिवारी झाखरपारा देव भोग, देवेंद्र बेहरा देव भोग, रतन साहू मुंगझर देव भोग, डागेश्वर नेताम बोइरगांव मैनपुर ,प्रकाश यादव मैनपुर ,शिशुपाल सिंह राजपूत जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गरियाबंद, तुलेश सिंह राजपूत धवलपुर, धनेश्वरी कंसारी फिंगेश्वर ,मनीष दिवेदी फिंगेश्वर ,मिश्रीलाल तारक प्रधान पाठक पांडुका, डी पी द्विवेदी प्रधान पाठक पांडुका ,राकेश शर्मा छुरा ,बल्लू कंसारी मुडागांव छुरा, शिव सिंह राजिम, घनश्याम साहू राजिम, शफीक भाई पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष आदि ने बधाई देते हुए उनकी भविष्य की मंगलकामनाएं की हैं।

