प्रांतीय वॉच

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विगत दिवस कवर्धा में हुए हिंसा व पुलिस द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही करने पर कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका

Share this

मुंगेली : युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तरुण खांडेकर ने शासन व प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से एक व्यक्ति से प्रारंभ होकर पूरा कवर्धा शहर हिंसा के आग में जल गया इसका पूरा श्रेय कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा स्थानीय प्रशासन को जाता है। प्रशासन की इच्छा शक्ति सुदृण होती तो प्रथम दिन ही विशेष समुदाय से आने वाले चंद युवकों पर कार्यवाही कर मामले को वहीं समाप्त किया जा सकता था लेकिन प्रशासन ने ऐसा नही किया परिणाम स्वरूप कवर्धा देखते ही देखते हिंसा के आग में जल गया जिसकी चिंगारी पूरे प्रदेश में फैल गई है। मोहम्मद अकबर अपने क्षेत्र में न होकर रायपुर में रहकर मूक दर्शक बने रहे व मुख्यमंत्री अपने आला नेताओं को खुश करने प्रदेश को आग में धकेल कर उत्तरप्रदेश अपनी राजनीति चमकाने पहुँच गए। परिणाम स्वरूप व हिन्दू पक्ष से आने वाले लोगो पर प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्यवाही की गई। आई जी विवेकानन्द सिन्हा द्वारा यह बयान जारी करना कि यह भीड़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुनियोजित ढंग से बुलाई गई थी इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं व ऐसे अधिकारियों को पद से हटाने की मांग करते हैं। उक्त विषय को लेकर मुंगेली नगर स्थित महाराणा प्रताप पड़ाव चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर व कवर्धा प्रशासन का पुतला दहन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तरुण खांडेकर जिला महामंत्री अमितेष आर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग सिंह, मुंगेली मंडल प्रभारी यश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू, जिला मंत्री करन सिंह, मुंगेली मंडल अध्यक्ष सौरभ वाजपेयी, अल्पसंख्यक मोर्चा से आसिफ खोखर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केशव साहू, महामंत्री राजहंस तम्बोली, हर्ष परिहार, संतोष जांगड़े, वैभव ताम्रकार, यश ठाकुर, राहुल मल्लाह, रवि साहू, वासुदेव देवांगन, आदर्श जायसवाल, अंकित परिहार, गजेंद्र साहू, विशाल सिंह, ऋतुराज सिंह, प्रह्लाद यादव, बाबू तम्बोली, दीपक सोनकर, जिला पदाधिकारी घनश्याम यादव व विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह, महामंत्री रामशरण यादव, मुकेश रोहरा, जिला आईटी सेल संयोजक सुनील पाठक, आशीष मिश्रा, संजय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू, लक्ष्मी ठाकुर, हेमा सोनी, पप्पी मिश्रा, पंकज सोनी, शेषनारायण मोहले, नागेश साहू, विक्की सारथी, सोहन राजेश सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कवर्धा की घटना में प्रशासन के रुख के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कवर्धा विधायक एवं मंत्री मो अकबर का पुतला दहन किया गया। युवामोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के घेरे बन्दी को नहीं तोड़ पायी पुलिस। युवामोर्चा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व मंत्री मो अकबर का पुतला जलाने में सफल रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *