रवि सेन/बागबाहरा : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने बताया कि उनके निष्काषन पश्चात उन्होंने अपनी वापसी हेतु आवेदन किया था जिस पर माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश मोहन मरकाम की सहमति से निष्काषन आज नवरात्र के प्रथम शुभ दिन रद्द किया गया । अंकित की वापसी विगत 16 सालों से निष्ठा से उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी हेतु किये जा रहे कार्यों को ध्यान में रखते हुए
व तात्कालिक तौर पर हुई चूक पर पुनः छमा मांगने पर छत्तीसगढ़ के यशश्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की सहमति से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से उनका निष्काषन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है ।
अंकित बागबाहरा विगत 16 सालों में एन एस यु आई जिला अध्यक्ष,एन एस यु आई प्रदेश सचिव,एन एस यु आई प्रदेश उपाध्यक्ष,युवा कांग्रेस के प्रथम निर्वाचित डेलीगेट,अक्स के जिला संयोजक,अक्स प्रदेश समन्वयक सदस्य,जिला कार्यकारिणी सदस्य महासमुंद,समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमीटी में विशेष आमंत्रित सदस्य , 2004 लोकसभा से लेकर हुए 2008, 2013, 2018 के विधान सभा चुनाव व 2004, 2009, 2014, 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के महत्वपूर्ण अंग रहे,बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष व बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व लगातार कांग्रेस के प्रचार हेतु सक्रीय रहते हुए 55 दिन आसाम विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहे।
अंकित बागबाहरा का निष्कासन निरस्त
