देश दुनिया वॉच

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, रोज़ बढ़ रहे तेल के दाम, जानें आज का रेट

Share this

नई दिल्ली : : देश में पेट्रोल और डीजल दोनों ही ईंधन (Fuel Price) के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं. अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोज इजाफा हो रहा है. भारतीय तेल कंपनियों ने आज (रविवार) यानी 03 अक्टूबर को पेट्रोल (Petrol) की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल (Diesel) के भाव में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन वृद्धि होने के साथ देश में वाहन ईंधन के दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं.

जानें, प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के ताजा अपडेट्स के अनुसार, रविवार यानी 03 अक्टूबर को पेट्रोल का दाम 25 पैसे लीटर और बढ़ाया गया है. वहीं, डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. देश के सबसे बड़े ईंधन खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है.

शहर का नाम               पेट्रोल                         डीजल
दिल्ली                        102.39                      90.77
मुंबई                          108.43                      98.48
कोलकाता                   103.07                      93.87
चेन्नई                        100.01                      95.31

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से देश में वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. पिछले कुछ दिन में भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल का औसत दाम 78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. देश के कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है. बता दें कि राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में अंतर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए टैक्‍स एवं ढुलाई के दाम की वजह से अलग-अलग होता है.

अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 110.88 99.73
बेंगलुरु 105.95 96.34
पटना 105.24 97.10
चंडीगढ़ 98.56 90.50
रांची 97.14 95.83

प्रतिदिन अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. https://iocl.com/petrol-diesel-price

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *