प्रांतीय वॉच

शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई को सत्र 2019-20 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ इकाई होने का सम्मान

Share this

रवि सेन/बागबाहरा : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शंकराचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भिलाई ने सत्र 2019-20 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ इकाई होने का सम्मान प्राप्त किया है। जिसके लिए 24 सितंबर 2021 राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. एस. रघुवंशी एवं संस्था के निर्देशक डॉ. पी. बी. देशमुख को राजधानी दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के करकमलों से सर्वश्रेष्ठ इकाई होने का सम्मान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. एस. रघुवंशी को देश के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी होने का सम्मान भी प्राप्त हुआ। यह सम्मान डॉ. डी. एस. रघुवंशी के विशेष मार्गदर्शन में इकाई द्वारा किये गए कार्यो जैसे जल शक्ति अभियान, कौशल विकास, महिला शशक्तिकरण औऱ फिट इंडिया अभियान संबंधी तकनीकी परियोजनाओ को जन जन तक पहुचाने के कार्यों के कारण प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही इकाई के स्वयंसेवक कौशल परमार को राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक होने का गौरव भी प्राप्त हुआ जिसके लिये इन्हें राज्य की राजधानी रायपुर में माननीय सुश्री अनुसुइया उइके, राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक के पुरस्कार से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अचला जैन की उपस्थिति में कौशल परमार को प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार कौशल परमार को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के कारण दिया गया। सामाजिक कार्यों से सामाजिक सुधार तथा स्वयं से पहले आप के तथ्यों को केन्द्रित कर रासेयो इकाई ने यह सिद्ध कर दिया है कि सामाजिक कार्यों से ही विकास संभव है ।

इकाई की इस उपलब्धी के लिए श्री ए. एस. कबीर, रासेयो क्षेत्रीय निदेशक, भोपाल छत्तीसगढ़ तथा डॉ समरेंद्र सिंह, एनएसएस अधिकारी छत्तीसगढ़, श्री आई. पी. मिश्रा, चेयरमैन श्री गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी तथा श्रीमती जया मिश्रा, प्रेसिडेंट श्री गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी ने सराहना की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *