क्राइम वॉच

मोटर साइकिल की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर : काकेर पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी करने आरोपी को चोरी की घटना की घटित होने की कुछ ही घंटों के अंतराल में गिरफ्तार कर लिया गया है मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भूपेन्द्र यादव पिता श्री रघुनदन सिंह यादव तम 28 वर्ष निवासी देवीनवागाव ने थाना कांकेर में दिनांक 27/09/21 को रिपोर्ट दर्ज कराया प्रार्थी अपने मोटर सायकल हिरो एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 19 7657 से अपने काम से कांकेर आया था दिनांक 27/09/21 के शाम करीब 07.20 बजे अग्रेजी शराब दुकान के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर शराब खरीदने गया था शराब दुकान से वापस आने पर प्रार्थी की मोटरसाइकिल खड़ी किये गए स्थान पर नहीं थी, प्रार्थी की मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था प्रार्थी द्वारा आसपास लोगो से पता किया गया परन्तु कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना कांकेर में मोटरसाइकिल की चोरी होने की रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा करने पर थाना कांकेर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थान कांकेर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया विभिन्न कैमरों के फुटेज से आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर थाना कांकेर पुलिस द्वारा आरोपी ब्रम्हा यादव पिता मुरहा यादव उम्र 23 वर्ष निवासी श्री राम नगर कांकेर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया आरोपी ब्रम्हा यादव ने मोटरसाइकिल की चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी ब्रम्हा यादव की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छुपा कर रखा हुआ मोटरसाइकिल हिरो एच एफ डीलक्स क्रमांक सीजी 19 7657 जप्त किया गया आरोपी को दिनांक 28/09/21 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत कराकर जेल भेजा गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *