प्रांतीय वॉच

कांकेर न्यायालय से फरार लूट का आरोपी मलकानगिरी उड़ीसा से गिरफ़्तार

Share this

अक्कू रिजवी/कांकेर : काकेर पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोरखनाथ बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्रीमती चित्रा वर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री अमृत कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने दिनांक 17/09/21 को न्यायालय से पेशी के दौरान फ़रार हुए आरोपी को मलकानगिरी उड़िसा से गिरफ्तार कर अति महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है। मामले के विवरण इस प्रकार है कि थाना कांकेर पुलिस ने 31/08/2021को नाथियानवा गांव में ट्रक ड्राइवर से नकदी एवं मोबाईल फोन की लूट की घटना करने वाले दो आरोपी को रायपुर से गिरफ़्तार जेल भेजा था गिरफ्तार हुए आरोपियों में से एक आरोपी रोहित सिंह पिता चंद्रशेखर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी जनता नगर कॉलोनी रायपुर भी था, कांकेर जेल में बंद आरोपी रोहित सिंह को दिनांक 17/09/21 को कांकेर जेल से न्यायालय कांकेर पेशी पर लाया गया था इसी दौरान वह पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फ़रार हो गया था पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में थाना कांकेर पुलिस एवं सायबर सेल की टीम लगातार पतासाजी कर रही थी पुलिस द्वारा फरार आरोपी रोहित सिंह से सभी संबंधितो पर नज़र रखी जा रही थी, तभी सायबर सेल की तकनीकी विवेचना से पुलिस को ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित सिंह मलकानगिरी उड़ीसा में पुलिस से पकड़े जाने के भय से लुक छिप कर रह रहा है वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन थाना कांकेर से पुलिस मलकानगिरी उड़ीसा रवाना किया गया था जहाँ 2 दिन कैम्प कर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की गहन पतासाजी किया गया आरोपी रोहित सिंह पिता चंद्रशेखर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी जनता नगर कॉलोनी रायपुर को पुलिस द्वारा मलकानगिरी उड़ीसा से गिरफ्तार कर आज दिनांक 28/09/21 को कांकेर लाया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल भेजा गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *