दिलहरण चंद्रा/जैजैपुर : जनपद पंचायत जैजैपुर कें अर्तंगत आनेवाले ग्राम पंचायत कैथा कें कक्षा आठवीं की स्कूल छात्रा अनामिका लहरें को ट्राई साइकिल का वितरण जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश लहरें ,द्वारा वितरण किया गया । छात्रा ने बताया कि उसे दोनो पैरो से असहाय होने की वजह से स्कूल जाने मे तकलीफों का सामना करना पड़ता था । माता पिता ने बच्ची की परेशानी जिला पंचायत सदस्य इंदिरा लहरे को बताई । उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए छात्रा को ट्राई साइकिल आने पर उपलब्ध कराई इस साइकिल के मिलने से छात्रा के माता पिता और छात्रा अनामिका लहरे बहुत खुश है । इस साइकिल के मिलने से आने-जाने में सुविधा प्राप्त होगी । जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते छात्रा से कहा कि कडी मेहनत पढाई कर अपने गांव का नाम रोशन करे । इस मौकें पर टेकचंद चंद्रा ,राकेश चंद्रा सरपंच प्रतिनिधि भोथिया ,गोलु चंद्रा उपस्थित थें।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नें किया ट्राई साइकिल का वितरण करवाया

