क्राइम वॉच

थाना में टीआइ के सामने शिकायतकर्ता ने खाया ज‍हर, अस्‍पताल में भर्ती, जानिये क्या है मामला….

Share this

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाने में एक व्‍यक्ति ने जहर का सेवन कर लिया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में रायपुर के डा. भीमराव आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कबीर नगर के रहने वाले देवेंद्र नारायण वर्मा ने गंज थाना प्रभारी के सामने ही जहर का सेवन कर लिया। दरअसल शिकायत लेकर पहुंचे देवेंद्र ने आरोप लगाया कि गोकूल साहू द्वारा मकान बनवाने के बाद कई माह से मजदूरी नहीं दी जा रही है, इसकी शिकायत देवेंद्र ने थाने में की थी। वह मजदूरी नहीं मिलने से काफी परेशान था। इसी समस्‍या से निजात पाने के लिए वह थाने पहुंचा था, जहां थाना प्रभारी दोनों पक्षों को सुन रहे थे कि इस बीच देवेंद्र ने जहर खा लिया। आनन-फानन में देवेंद्र को डा. भीमराव आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *