प्रांतीय वॉच

चिटफंड कंपनियों में फंसे लाखो लोगो के पैसे,अभिकर्ताओं ने दिया धरना

Share this
  • सरकार को याद दिलाया घोषणा पत्र में किये वायदे
बीजापुर : चिटफंड कंपनियों में फसे पैसे वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता संघ ने विगत दिनों धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन में सरकार के चुनावी वादे को याद दिलाते निवेशकों के पैसे वापस दिलाने की मांग की गई ।बीजापुर जिले में भी प्रदर्शन हुआ। जिलाध्यक्ष सुरेश अंगमपल्ली का कहना है कि प्रदेश में 1 लाख 5 हजार अभिकर्ता व 20 लाख निवेशक है । जिनका पैसा चिटफंड कंपनियों में लगभग 10 हजार करोड रुपए निवेश है। निवेशकों को उनके पैसे लौटाने वर्ष 2015 से संघ आंदोलनरत है। सत्ता में आने से पहले प्रदेश सरकार ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि सरकार आते ही चिटफंड कंपनियों में फंसे निवेशकों के पैसे उन्हें वापस दिलाने उचित कदम उठाए जाएंगे । कांग्रेस सरकार सत्ता में आई दो साल पूरे हो चुके हैं, बावजूद निवेशकों को उनकी गाढ़ी कमाई नहीं लौटाई गई है। और ना ही सरकार ने इस दिशा में कोई कदम उठाया है। अकेले बीजापुर जिले में 10 हजार से अधिक निवेशकों के बीस करोड़ रुपये फंसे हुए हैं । यह एच बी एन,  एन आई सी एल, सनसाइन इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन,साईं प्रसाद,गोल्ड बीएनपी इंडिया, पीएसीएल इंडिया लिमिटेड, एसपीएनजे प्रकाश इंडिया लिमिटेड नाम से कंपनियां थी। सरकार और प्रशासन की नाकामी के चलते सैकड़ों बेरोजगार इन कंपनियों के झांसे में आ गए थे ।रोजगार के नाम पर अभिकर्ताओं के रूप में निवेशकों से उनका विश्वास हासिल कर पैसे कंपनियों में निवेश कराए गए थे । जो टाइम पीरियड पूरा होने के बाद भी नहीं लौटाए गए । धरना प्रदर्शन के दौरान उपाध्यक्ष सुरेश वरगेम, प्रमुख सलाहकार हेमन्त दुर्गम, सचिव आनन्द झाड़ी, कोषाध्यक्ष श्याम लाल, सह सचिव सोनू पोट्टम, सदस्य प्रभारी लछुराम, अरसा समेत समस्त अभिकर्ता व निवेशक मौजूद थे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *