क्राइम वॉच

राजधानी में दिनदहाड़े लूट: रायपुर में गैस एजेंसी के मैनेजर से तीन बाइक सवारों ने पैसों से भरा बैग लूटकर हुए फरार…. सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरू

Share this

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित ऐश्वर्या विंडमिल इलाके में रायपुर गैस एजेंसी के मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह के साथ लाखों की लूट की घटना गुरुवार को हुई। घटना सुबह तकरीबन 10:30 बजे की बताई जा रही। वे अपने मालिक के घर से एक लाख 82 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा कराने के लिए ले जा रहे थे। इस बीच रास्‍ते में बाइक सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना पर खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। राजधानी में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी एक बाइक पर थे। पहले विधानसभा जाने का रास्ता पूछा इसके बाद बैग छीनने की कोशिश की, जब इसका विरोध किया तो धक्का देकर के बैग को छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *