प्रांतीय वॉच

परिवहन विभाग के बिना कंडम पत्र के लाखों के कबाड़ की गाड़ियों को दिन के उजाले में खुलेआम काटने का बेखौफ़ खेल जारी

Share this

रवि सेन/बागबाहरा। नगर में धड़ले से कबाड़ी की दुकानों में अवैध रूप से पुरानी गाड़ियों को काट कर बेचने का बेखौफ़ कारोबार चल रहा है सारे नियमों की धज्जियां उड़ा के पुलिस प्रशासन की नाक के निचे परिवहन विभाग के बिना कंडम पत्र लिए लाखों के कबाड़ की गाड़ियों को दिन के उजाले में खुलेआम काट कर बेचने का काम बदस्तूर जारी है, कबाड़ गाड़ियां काटने के आड़ में बिना पेपर की गाड़ियों को भी कबाड़ की भीड़ में काट कर बेच दिया जाता है ना ही कोई जांच और ना ही कोई कार्यवाही सबकी मिलीभगत से शुरू है यह अवैध कबाड़ की गाड़ियां का काटने का धंधा। बागबाहरा नगर के लगभग तीन बड़े कबाड़ियों के यहां यह काम धड़ल्ले से चल रहा है। अगर जांच की जाए और सभी कबाड़ की गाड़ियों का दस्तावेज व कंडम पत्र की जानकारी मांगे जाए तो यह कहना बिलकुल भी अचम्भा नहीं होगा की इनमें से कई गाड़ियों का पेपर ही नहीं होगा और एक भी गाड़ी का कंडम पत्र भी नहीं होगा। अब यह सारे काम किसकी सह एवं मिलीभगत से चल रहा है यह सर्व विदित है। हालांकि स्थानीय पुलिस इस पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

वीणा यादव (थाना प्रभारी बागबाहरा) – नगर में संचालित कबाड़ी दुकानों में जांच करवाती वैधानिक या अवैधानिक है । अवैधानिक होने पर कार्यवाही जरूर करूंगी ।

कपिल चंद्रा (एसडीओपी बागबाहरा) – अभी तो मैं बाहर हु आने के बाद जांच करवाता हु अवैधानिक कबाड़ी दुकानों पर जल्द ही कार्यवाही करूंगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *