तापस सन्याल/भिलाई। यूथ कांग्रेस ने आज केन्द्र सरकार के सरकारी संपत्तियों को बेचने के खिलाफ राजीव गांधी चौक डीपीएस के सामने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार सरकारी स संपत्तियों का दुरुपयोग कर रही है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष निखिल द्रिवेदी के निर्देश पर प्रदेश सह सयोंजक हर्ष शुक्ला के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस ने यह धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में हर्ष शुक्ला के साथ यूथ कांग्रेस के दुर्ग जिला संयोजक आदित्य मिश्रा, धमशिल जमबुलकर,स्वप्निल जैन, सुजल, सुशील, शिवाय, सजल, रिशी, सुभम, युराज, नीतीश, लकी, नीरज,सिद्धार्थ, प्रदीप, देवेंद्र, योगेश, विक्की, साहिल, सुभम, आयुष आदि लोग उपस्थित रहे।
यूथ कांग्रेस ने सरकारी संपत्तियों को बेचे जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
