BREAKING CG NEWS

BREAKING NEWS: CGPSC और DMF घोटाले में सतपाल छाबड़ा-उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…

Share this

BREAKING NEWS: Satpal Chhabra and Utkarsh Chandrakar arrested in CGPSC and DMF scams.

BREAKING NEWS : रायपुर। CGPSC और DMF फंड घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने DMF फंड घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC घोटाले में आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया। ED ने दोनों से पूछताछ के लिए 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है। इसके लिए जांच एजेंसी ने कोर्ट में आवेदन भी पेश किया है।

 

इधर, कोर्ट में पेशी के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब सतपाल सिंह छाबड़ा की पत्नी कोर्ट परिसर में पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। घटना के चलते कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में माहौल गर्म हो गया। ED की ओर से दोनों मामलों की जांच के संबंध में आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की गई है। अब विशेष अदालत इस पर सुनवाई करेगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *