प्रांतीय वॉच

शासकीय कर्मचारी अधिकारी अपने लंबित मांगों को लेकर काला पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कर रहे हैं कार्य

Share this

कमलेश रजक/मुंडा : बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बलौदा बाजार द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 3 सितंबर 2021 को एक दिवस का आकस्मिक अवकाश लेकर लंबित महंगाई भत्ते समेत 14 सूत्री मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा संगठन के सभी कर्मचारी अधिकारियों द्वारा काला पट्टी लगाकर आज से विरोध दिवस के रूप में 31 अगस्त 2021 तक कार्य करने का निर्णय लिया गया हैl वहीं पर जिलाध्यक्ष पीके हिरवानी द्वारा बताया गया कि यदि मांगे पूरी नहीं होती तो 3 सितंबर को जिले एवं तहसील के सभी कर्मचारी अधिकारी दशहरा मैदान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने जायज मांगों के समर्थन में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन करेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *